Loading...
Press 'Enter' to add multiple search terms. Rules for Better Search
No Folders have been created
Are you sure you want to delete "My most important" ?
NOTE:
आज संसद के बजट सत्र का आरंभ हो रहा है। हमारी सरकार के लिए यह पूर्ण समय का अवसर पहली बार आया है। लोकतंत्र में, लोकतंत्र के इस मंदिर में, संवाद हो, हर विषय पर गहराई से बहस हो, और इस मंथन से अमृत निकले, जो देश के गरीब से गरीब के काम आए - इस संकल्प के साथ यह बजट सत्र का आरंभ हो रहा है। कल भी मैं बहुत लम्बे समय तक सभी साथी दलों के नेताओं से मिला था, उनके विचार भी सुने हैं, और हमारा प्रयास रहेगा कि देशहित के हर महत्वपूर्ण issue पर गहरी चर्चा हो।
बजट सत्र किसी भी सरकार के लिए अत्यंत महत्वरपूर्ण अवसर होता है। देश के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। सामान्य मानव की आशा-आकांक्षाओं की पूर्ति करने का प्रयास बजट में झलकता है। और मुझे विश्वास है कि बजट सत्र बहुत ही अच्छे वातावरण में, सहयोग के वातावरण में, और कुछ अच्छा करने की दिशा में मिलकर के प्रयास करने का एक अच्छा अवसर बनकर के रहेगा।
बहुत-बहुत धन्यवाद।